मुंबई में आज सारा अली खान, नोरा फतेही सहित कई बॉलीवुड सितारे स्पॉट किए गए। देखिए तस्वीरें।
सारा अली खान अंधेरी में टी सीरीज ऑफिस के बाहर नजर आईं। इस दौरान सारा पीले रंग के प्लाजो सूट में बेहद ही खूबसरत अंदाज में दिखीं। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन में बिजी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। बता दें नोरा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी।
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साथ नजर आए। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
फैंस पुष्पा के ट्रेलर का काफी समय से इंतजार कर रहे थें। इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी टीम भी साथ दिखाई दी।
एयरपोर्ट के बाहर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं मृणाल ठाकुर