कोरोना वायरस महामारी के दौरान भले ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम की शुरुआत कर दी है, लेकिन अभी भी वो सोशल मीडिया पर उतने ही एक्टिव हैं, जितने लॉकडाउन के दौरान थे। साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने अपनी मां और बहन के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या शेयर किया है।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- नो 'बिगिनी' शूट...
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बिकिनी में फोटो शेयर करते शनिवार और रविवार को लेकर मजेदार बात लिखी है। वो वीकेंड पर आराम कर रही हैं। उनकी ये फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
टाइगर श्रॉफ ने अपनी मां और बहन के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा-"फैम जैम...मेरी मां बहुत खूबसूरत लग रही हैं"