Published : Aug 24, 2024 02:57 pm IST, Updated : Aug 24, 2024 02:57 pm IST
1/7Image Source : instagram
दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगी। अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, वह अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो इस साल मां बनने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल कौन-कौन सी अभिनेत्रियां मां बनने वाली हैं।
2/7Image Source : instagram
दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड अभिनेत्री ने इसी साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की थी। एक्ट्रेस सितंबर में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगी।
3/7Image Source : instagram
सोनाली सहगल- प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल ने पिछले दिनों ही फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी। उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी ऐलान की।
4/7Image Source : instagram
मसाबा गुप्ता- चर्चित डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी इस साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
5/7Image Source : instagram
युविका चौधरी- प्रिंस नरुला और युविका चौधरी शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने वाले हैं।
6/7Image Source : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी- टीवी की गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले ही ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर की थी।
7/7Image Source : instagram
दृष्टि धामी- टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री शादी के कई साल बाद अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।