मिसाल से कम नहीं बॉलीवुड की इन मां-बेटियों की जोड़ियां, सफल होने के लिए कईंयो ने किया मॉम को फाॅलो
मिसाल से कम नहीं बॉलीवुड की इन मां-बेटियों की जोड़ियां, सफल होने के लिए कईंयो ने किया मॉम को फाॅलो
आज 12 मई को देशभर में 'मदर्स डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर आज हम आपको बाॅलीवुड के कुछ मां-बेटियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनकी जोड़ी किसी मिसाल से कम नहीं है।
Published : May 12, 2024 11:06 am IST, Updated : May 12, 2024 11:06 am IST
1/8Image Source : x
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का उनकी मां वृंदा राय के साथ बॉन्डिंग तो जगजाहिर है। ऐश्वर्या राय की मां हमेशा अपनी बेटी के लिए एक मजबूत पिलर की तरह खड़ी रहती हैं। उन्होनें हमेशा ऐश्वर्या को सपोर्ट किया। इसी तरह ऐश्वर्या राय भी अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। और हमेशा अपनी मां को स्पेशल फील कराती हैं। ऐश्वर्या राय आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर हैं, इसमें उनकी मां की मेहनत का ख़ास योगदान है और ये बात ऐश्वर्या राय कई बार कई प्लेटफॉर्म पर बोल चुकी हैं।
2/8Image Source : x
दीपिका पादुकोण का नाम आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन बेटी, बहन और बीवी की ज़िम्मेदारी भी बखूबी निभाती हुई नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की इन सब खूबियों का श्रेय उनकी मां को दिया जाता है, जिन्होनें अपनी बेटी को इतना होनहार और संस्कारी बनाया है। ये उनकी अच्छी परवरिश का ही नतीजा है कि,आज दीपिका सक्सेस की उचाईयों पर खड़ी है। दीपिका पादुकोण की मां ने उन्हें खूब मेहनत करना, खुद पर भरोसा रखना और आत्मनिर्भर बनना सिखाया है। वहीं अब जल्द ही दीपिका पादुकोण खुद भी मां बनने वाली हैं।
3/8Image Source : x
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी शुमार है। उन्होनें अपनी ऐक्टिंग से लाखों- हजारों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वही प्रियंका को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी मां मधु चोपड़ा का बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होनें हर कदम पर प्रियंका और उनके काम दोनों का ख्याल रखा हैं। वहीं वो प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस में उनकी पूरा हाथ बटाती हैं।
4/8Image Source : x
आलिया भट्ट अब एक बेटी की मां बन चुकी हैं, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। लेकिन मां बनने के बाद भी आलिया हर बच्चे की तरह अपनी मां के बेहद करीब हैं। वो अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें दोनों के बीच का बॉन्ड देखते ही बनता है।
5/8Image Source : X
सारा अली खान भी आज बॉलीवुड में काफी मशहूर हो चुकी हैं। आज उन्होंने बॉलीवुड में अपनी ऐक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है, जिसका पूरा श्रेय वो अपनी मां को देती है । सारा अली खान ये मानती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान है। सारा की मां अमृता सिंह हमेशा अपनी लाडली बेटी के साथ खड़ी रहती हैं और उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं। वो खुद भी काफी अच्छी एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
6/8Image Source : x
शिल्पा शेट्टी और उनकी मान सुनंदा शेट्टी के बीच की बॉन्डिंग तो हमें अक्सर देखने को मिल जाती हैं। दोनों मां- बेटी को आपने अक्सर कई इवेंट्स में भी साथ देखा होगा। शिल्पा शेट्टी की मां न सिर्फ शिल्पा के करियर में हमेशा उनके साथ खड़ी रही, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को मैनेज करने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान है।
7/8Image Source : x
करीना और करिश्मा दोनों अपनी मां बबीता कपूर के बहुत करीब हैं और ये दोनों बहनें मानती हैं कि आज वो जहां भी हैं, उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है। बबीता कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ हमेशा उनके सुख-दुःख में खड़ी रहती हैं।
8/8Image Source : x
काजोल की मां तनुजा ने ही उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। काजोल को लगता था कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं, लेकिन उनकी मां को उन पर पूरा भरोसा था और उनके इस भरोसे ने ही काजोल को आज इतना होनहार और कामयाब बनाया है।