अपनी खूबसूरती और फिटनेस से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी के नाम एक और खिताब शामिल हो गया है। एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, दिशा साल 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वूमेन बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी पुष्टि की है। आइये जानते हैं कि इस लिस्ट में टॉप 10 में कौन-कौन है।
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिशा ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑनलाइन सर्वे में मोस्ट डिजायरेबल वूमन ऑफ 2019 में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है।
इस सर्वे में टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो दूसरे नंबर पर सुमन राव (मिस वर्ल्ड 2019-सेकेंड रनर-अप और मिस वर्ल्ड एशिया 2019) का नाम है। तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ, चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण, पांचवे नंबर पर वर्तिका सिंह (मिस दीवा यूनिवर्स 2019) हैं।
छठे नंबर पर कियारा आडवाणी, सातवें नंबर पर श्रद्धा कपूर, आठवें नंबर पर यामी गौतम, नौवें नंबर पर अदिति राव हैदरी) और 10वें नंबर पर जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल है।
इनके अलावा लिस्ट में शिवानी जाधव (फैमिना मिस ग्रांड इंडिया 2019), तारा सुतारिया, शेफाली सूद, सामांथा अक्किनेकी, शान्वी श्रीवास्तव, नुसरत जहां, तापसी पन्नू, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, सई मांजरेकर और नेहा पेंडसे का नाम भी शामिल है।