रोशनी के त्योहार दीपावली का जश्न शुरू हो चुका है। आम हो या फिर खास हर कोई इस जश्न में डूब चुका है और अपने अपने तरीके से दीपोत्सव के इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहा है। इस त्योहार को एक साथ सेलिब्रेट करने के लिए हमेशा की तरह सिनेमाजगत के कई नामचीन सितारों ने पार्टी रखी। जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारे पहुंचे। ये दिवाली पार्टी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपने बांद्रा में स्थित घर पर रखी। इस पार्टी की रौनक बढ़ाने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे जो कि महंगे डिजाइनर कपड़े पहनकर पार्टी में शरीक हुए।
इस खास मौके पर एकता कपूर पीले रंग के लॉग सूट में स्पॉट हुईं। मीडिया को देखते ही एकता ने जमकर पोज भी दिए।
दीपावली पार्टी में निर्देशक कबीर खान पत्नी मिनी माथुर के साथ पहुंचे। इस खास मौके पर मिनी माथुर सुर्ख लाल रंग की फ्यूजन ड्रेस पहनी हुई थीं जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
सुनील शेट्टी इस खास मौके पर प्योर ब्लैक ड्रेस में पहुंचे। अभिनेता ने काली जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी।
सामने आई तस्वीरों में रमेश तौरानी बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए।
पुलकित सम्राट इस खास मौके पर मरून और ग्रे कॉम्बिनेशन की शेरवानी में दिखाई दिए तो वहीं आयुष शर्मा भी स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए।
लूलिआ वंतूर भी पार्टी में शरीक हुई। इन्होंने ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थी। लूलिया तस्वीरों में पुलकित सम्राट और रमेश तौरानी के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं।