Trisha Krishnan: PS2 एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री में मचा दी थी धूम
Trisha Krishnan: PS2 एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री में मचा दी थी धूम
तृषा कृष्णन 4 मई को अपना 40वां जन्मदिन मनाएगी; इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने के बाद भी, तृषा अपनी इन फिल्मों के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस हाल ही में पोन्नियिन सेलवन फ्रैंचाइजी में नजर आ चुकी हैं।
Published : May 04, 2023 07:10 am IST, Updated : May 04, 2023 07:10 am IST
1/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने मणिरत्नम कि फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan: 1 and 2) में चोल राज्य की राजकुमारी कुंदवई का रोल में नजर आ चुक हैं, तृषा ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सिर्फ PS2 के अलावा इन फिल्मों के लिए लिए भी खुब सुर्खियां बटोरी हैं
2/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
96 - सी. प्रेमकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म एक्ट्रेस के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह विजय सेतुपति के साथ जानू की भूमिका में नजर आईं। सेतुपति के साथ उनकी केमिस्ट्री, के लिए फैंस उन्हें आज भी बहुत पंसद करते हैं।
3/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
पेट्टा (Petta) - कार्तिक सुब्बाराज फिल्म में तृषा कृष्णन ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी, भले ही गैंगस्टर ड्रामा में उसका किरदार थोड़ा था पर लोगों को उनका रोल काफी अच्छा लगा। इस फिल्म के लिए फैंस ने उनकी काफी सराहना की।
4/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
अरणमनई 2 (Aranmanai 2) - हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग लोगों को बहुत पंसद आया, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने आत्मा का किरदार निभाया था।
5/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
कोडी (Kodi) - आरएस दुरई सेंथिलकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में तृषा कृष्णन को पहले बार नई भूमिका निभाते देखा गया। इस मूवी में एक्ट्रेस ने रुद्र का किरदार निभाया हैं, जो एक आम लड़की है जो एक राजनेता से प्यार करती है।
6/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
येनै अरिंदाल (Yennai Arindhaal) -
तृषा और निर्देशक गौतम मेनन की साथ में ये दूसरी फिल्म थी, वह एक अकेली मां की भूमिका निभाती है जिसे एक ईमानदार पुलिस अधिकारी से प्यार हो जाता है। एक पुलिसकर्मी के साथ उनका जीवन कैसे बदल जाता है, ये दिखाया गया है। अजीत के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
7/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
'अभियुम नानम' (Abhiyum Naanum) - राधा मोहन द्वारा निर्देशित, अभियुम नानम में प्रकाश राज और तृषा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। तृषा ने राज की बेटी की भूमिका निभाई और कहानी बताया गया है कि कैसे समय के साथ पिता-बेटी का रिश्ता बदल जाता है।
8/8Image Source : trishakrishnan / Instagram
'घिल्ली' (Ghilli) -
2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने बहुत पंसद किया, तृषा की इस फिल्म को IMDb पर 8.1/10 रेटिंग मिली है। इस फिल्म में, तृषा ने धनलक्ष्मी की भूमिका निभाई और विजय के साथ काम किया है, जिन्होंने एक कबड्डी खिलाड़ी सर्वना वेलु की भूमिका निभाई।