Published : Nov 17, 2022 11:57 pm IST, Updated : Nov 17, 2022 11:57 pm IST
1/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
जान्हवी कपूर सामने आते ही अपनी मुस्कान के साथ फैंस के दिलों को छू लेने के लिए मशहूर हैं। लेकिन अब जान्हवी अपने लेटेस्ट ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में हैं।
2/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, इस लुक में ऐसे कातिलाना पोज दिए हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।
3/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
इस ड्रेस को कैरी करके जान्हवी बुधवार की रात ELLE इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। जहां उनके जाते ही सारे कैमरे उनकी ओर मुड़ गए थे।
4/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
जान्हवी ने इस गाउन के साथ मेचिंग करते हुए नेटेड ग्लव्ज भी पहने हैं, ये स्टाइल उन्हें रेट्रो लुक दे रहा है, जो उनपर खूब जंच रहा है।
5/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
इसके साथ ही जान्हवी ने पिंक लिपस्टिक ओर आई मेकअप से अपने लुक में चार चांद लगाए हैं। उनकी खुली लहराती जुल्फें बेहद प्यारी दिख रही हैं।
6/6Image Source : INSTAGRAM/janhvikapoor
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी हाल ही में फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'बवाल' में नजर आएंगी।