'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग मुंबई में सात फेरे लिए। शादी के बाद काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। पीले रंग की साड़ी में वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक पोज भी दिया है।
हालांकि, काजल की ये फोटोज शादी से पहले की हैं। उन्होंने बताया कि इस साड़ी को चार महीने पहले लॉकडाउन यानि जून के बीच तैयार किया गया था।
काजल अग्रवाल ने पीले रंग की साड़ी के साथ इसी रंग का मास्क भी पहना हुआ है। उनके साथ पति गौतम भी मास्क पहनकर पोज दे रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।
बता दें कि काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है।
काजल और गौतम ने पिछले महीने सगाई की थी। कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी सिंपल तरीके से हुई। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।