Kajol Diwali: दिवाली फैमिली फोटोज़ में न्यासा देवगन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस हुए इस स्टार किड के लुक पर फ़िदा
Kajol Diwali: दिवाली फैमिली फोटोज़ में न्यासा देवगन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस हुए इस स्टार किड के लुक पर फ़िदा
Kajol Diwali Photos: काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर दिवाली की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में फैंस को न्यासा का लुक बेहद पसंद आ रहा है, इसलिए कमेंट्स में न्यासा की ड्रेसिंग और ब्यूटी की जमकर तारीफे हो रही हैं।
Published : Oct 25, 2022 11:18 pm IST, Updated : Oct 25, 2022 11:18 pm IST
1/6Image Source : Instagram/Kajol
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें उनके पति अजय देवगन बेटे युग और बेटी न्यासा नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों में फैंस को न्यासा का लुक बेहद पसंद आ रहा है।
2/6Image Source : Instagram/Kajol
इस बार दिवाली पर काजोल ने पीले रंग की एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। हैवी झुमके और जूड़ा बनाकर एक्ट्रेस ने इस लुक को ट्रेडिशनल टच दिया।
3/6Image Source : Instagram/Kajol
अजय देवगन का पूरा परिवार एक साथ दिवाली मना रहा है। दिवाली फोटोज में अजय देवगन और युग ने व्हाइट कुर्ते पहनकर पोज़ दे रहे हैं।
4/6Image Source : Instagram/Kajol
देवगन फैमिली की इन दिवाली फोटोज में सारी लाइम-लाइट काजोल की बेटी न्यासा देवगन लूट ले गईं, हर कोई न्यासा के यलो प्रीटी लुक की तारीफें करता दिखा।
5/6Image Source : Instagram/Kajol
न्यासा देवगन ने पीले रंग का शिमर लहंगा पहना है और अपमी मम्मी के साथ ट्विनिंग किया है। इस लहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। न्यासा के इस एथनिक लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
6/6Image Source : Instagram/Kajol
काजोल अपनी बहन तनिषा मुखर्जी और माँ तनूजा के साथ मुस्कुराती हुई सेल्फी क्लिक करते हुए दिखीं।