बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने होमटाउन मनाली में परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई वापस लौट चुकी हैं। कंगना अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने घर से लौटते ही जिम ज्वॉइन कर लिया है। उन्हें मुंबई के खार इलाके में जिम के बाहर देखा गया। उनके अलावा अन्य सेलेब्स भी अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।
कंगना की कई फिल्में रिलीज होंगी। इनमें 'धाकड़', 'तेजस', 'थलाइवी' और 'मणिकर्णिका' जैसी मूवीज शामिल हैं।
मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पिछले कई दिनों से दुबई में थीं। अब वो वापस आ चुकी हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
जन्नत जुबैर के साथ टिकटॉक स्टार फैजू भी एयरपोर्ट पर नज़र आए। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनके बच्चों के साथ जिम के बाहर देखा गया।
विक्की कौशल भी अंधेरी इलाके में जिम के बाहर दिखाई दिए। वो जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आएंगे।
नेहा शर्मा और आएशा शर्मा को बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
पूजा हेगड़े को जिम के बाहर देखा गया। वो जल्द ही साउथ स्टार प्रभास के साथ 'राधे श्याम' फिल्म में नज़र आएंगी।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को अंधेरी इलाके में जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को बांद्रा में उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया।