बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस अपकमिंग मूवी का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसकी फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी जमकर तारीफ की। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो पीले रंग की साड़ी में बेहद गॉर्जियस नज़र आईं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कंगना ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसके साथ हल्के भूरे रंग का हैंडबैग कैरी किया। ब्लैक सनग्लासेस, मीडियम साइज ईयरिंग्स, रेड लिपस्टिक और जूड़ा हेयरस्टाइल में वो बेहद गॉर्जियस लगीं।
कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इससे पहले भी उन्होंने कांजीवरम साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की गई थी। कई बार उनका ट्रेडिशनल अवतार दिखाई दे चुका है।
कंगना रनौत के इस लुक की बात करें तो उन्होंने Madhurya कलेक्शन से ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी है। जिसमें गोल्डन और ब्लैक कलर का बॉर्डर है। इस लुक के साथ कंगना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाई। उन्होंने खूबसूरत चोकर के साथ मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जो अभी तक सुर्खियों में हैं। 'थलाइवी' के अलावा कंगना 'तेजस', 'धाकड़' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगी।