बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल में ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं करीना कपूर को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। घर जाते वक्त की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
करीना कपूर और उनके बेटे को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ घर पहुंच गई हैं।
कार में करीना कपूर के साथ तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वह छोटे नवाब नैनी की गोद में सोते हुए नजर आ रहे हैं।
करीना नैनी के बगल में बैठे नजर आ रही हैं। करीना के छोटे बेटे का मुंह ढका हुआ है।
आपको बता दें कि करीना कपूर ने 20 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स उन्हें बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने कहा- 'हम लोग दोबारा एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। बेटा और उसकी मां दोनों ही हेल्दी और ठीक हैं। आप सभी की शुभकामनाओं, प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'