करीना कपूर ने पहले अपने बच्चों का जूठा खाना खाया और फिर फोटो शेयर कर लिखा- 'मैं वो मां हूं जो...'
करीना कपूर ने पहले अपने बच्चों का जूठा खाना खाया और फिर फोटो शेयर कर लिखा- 'मैं वो मां हूं जो...'
करीना कपूर खान अपनी वर्क लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ का भी पूरा ख्याल रखती हैं और इसमे कोई शक नहीं कि वह एक कमाल की मां हैं। क्योंकि, इतनी बिजी होने के बाद भी वह अपने बच्चों के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
Published : Jul 03, 2024 07:11 pm IST, Updated : Jul 03, 2024 07:23 pm IST
1/7Image Source : Instagram
करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को बखूबी मैनेज करती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखती हैं। करीना अक्सर ही अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर-जेह के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं।
2/7Image Source : Instagram
खैर, अब करीना ने एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने बच्चों तैमूर और जेह का बचा हुआ खाना खाना पड़ता है और करीना का ये पोस्ट भी वायरल हो गया है।
3/7Image Source : Instagram
करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटों तैमूर और जेह के छोड़े खाने की प्लेट की तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक प्लेट में पैन केक, क्रीम और स्ट्रॉबेरी रखी देखी जा सकती है।
4/7Image Source : Instagram
ये फोटो शेयर करते हुए करीना ने खुलासा किया कि ये खाना उनके बच्चों तैमूर और जेह ने छोड़ा है, जो अब उन्हें खाना पड़ रहा है।
5/7Image Source : Instagram
करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं वो मां हूं, जो अपने बच्चों का छोड़ा जूठा खाना खाती है।'
6/7Image Source : Instagram
करीना कपूर खान और सैफ अली खान दो बेटों को पेरेंट्स हैं। उनका बड़ा बेटा तैमूर 7 साल का है और छोटा बेटा जेह 3 साल का है और दोनों इंडस्ट्री के फेमस और चहेते स्टारकिड्स में से हैं।
7/7Image Source : Instagram
करीना के इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि सिर्फ उन्हें ही नहीं हर मां को ऐसा करना पड़ता है। यूजर्स ने इसे रिलेटेबल बताया है।