दुल्हन के सुर्ख लाल लिबास में कृति सेनन लगीं अप्सरा, गंगा किनारे दूल्हे से सजे रणवीर सिंह
दुल्हन के सुर्ख लाल लिबास में कृति सेनन लगीं अप्सरा, गंगा किनारे दूल्हे से सजे रणवीर सिंह
दुल्हन के सुर्ख लाल लिबास में कृति सेनन अप्सरा की तरह खूबसूरत लगीं। गंगा किनारे दूल्हे से सजे रणवीर सिंह ने कृति के साथ पोज दिए। दोनों वाराणसी में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए इस तरह तैयार हुए थे।
Published : Apr 18, 2024 06:28 pm IST, Updated : Apr 18, 2024 06:28 pm IST
1/6Image Source : Instagram
वाराणसी के नमो घाट पर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का रैंप शो आयोजित किया गया था। इसमें उन्होंने अपना ब्राइडल कलेक्शन रैंप पर शोकेस किया। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन ने रणवीर सिंह के साथ रैंप पर वॉक की। दोनों की जोड़ी एक साथ कमाल लगी।
2/6Image Source : Instagram
कृति सेनन ने इस रैप शो की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इसमें वो रणवीर सिंह के साथ वाराणसी में गंगा किनारे खड़ी पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार रैंप पर एक साथ दिखी थी।
3/6Image Source : Instagram
14 अप्रैल को आयोजित इस शो में दोनों कलाकारों ने पारंपरिक परिधान पहनकर भारतीय शिल्प कौशल का जश्न मनाया। शो की एक झलक पेश करते हुए कृति ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं। फोटो में 'बरेली की बर्फी' एक्ट्रेस को लाल लहंगे में देखा जा सकता है।
4/6Image Source : Instagram
कम मेकअप के साथ कृति को लाल बिंदी से हाइलाइट किया गया। इसमें कृति ने मांग टीका, मैचिंग झुमके और गजरे से सजी चूड़ियां पहनी हुई है। वहीं रणवीर को शेरवानी में देखा जा सकता है। नमो घाट पर दोनों एक साथ आकर्षक पोज दे रहे हैं।
5/6Image Source : Instagram
कृति ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हमारी विरासत में डूबा हुआ... दिव्यता से घिरा हुआ... नमो घाट, काशी।' इन दिनों कृति अपनी फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं। उनकी अगली फिल्म 'दो पत्ती' है।
6/6Image Source : Instagram
वहीं, रणवीर आगामी रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' में सिम्बा की भूमिका को दोहराएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं। रणवीर की पाइपलाइन में 'डॉन 3' भी है। इतना ही नहीं एक्टर जल्द ही पापा भी बनने वाले हैं।