10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया बॉलीवुड डेब्यू, आज हैं सुपरस्टार
10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया बॉलीवुड डेब्यू, आज हैं सुपरस्टार
कुणाल खेमू ने सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। उन्हें 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी', 'भाई', 'जुड़वां', 'जख्म', 'दुश्मन', 'कलयुग', 'गो गोवा गॉन' और 'गोलमाल-3' जैसी हिट फिल्मों में देखा जा चुका है।
Published : May 25, 2024 08:00 am IST, Updated : May 25, 2024 08:34 am IST
1/7Image Source : Instagram
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बन सबका दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू आज, 25 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र से कर दी थी।
2/7Image Source : Instagram
कुणाल खेमू ने टीवी डेब्यू 5 साल की उम्र में किया तो बॉलीवुड डेब्यू 10 साल की उम्र में किया था। उन्होंने टीवी सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शो में एक कश्मीरी लड़के का किरदार निभाया था।
3/7Image Source : Instagram
साल 1993 में 10 साल की उम्र में कुणाल ने महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें कई हिट फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया।
4/7Image Source : Instagram
फिल्म 'सर' के बाद उनके पास बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने के ऑफर आने लगे थे। कुणाल को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला था। आमिर खान और करिश्मा कपूर की 'राजा हिंदुस्तानी' में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।
5/7Image Source : Instagram
'राजा हिंदुस्तानी' के बाद कुणाल को अजय देवगन और पूजा भट्ट की फिल्म 'जख्म' में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने अजय के बचपन का रोल प्ले किया। इस फिल्म में कुणाल ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
6/7Image Source : Instagram
कुणाल खेमू ने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'ढोल', 'गोलमाल', 'गो गोवा गॉन', 'मलंग' जैसी कई कॉमोडी फिल्मों में नजर आए।
7/7Image Source : Instagram
बता दें कि कुणाल साल 2015 में सोहा अली खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसके साथ एक्टर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों को फिल्म '99' के सेट पर प्यार हुआ।