बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन उनसे ज्यादा उनकी बेटी अरियाना की चर्चा हो रही है। अरियाना की क्यूटनेस पर लोग फिदा हो गए हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
महिमा चौधरी फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वो हाल ही में अपनी बेटी अरियाना के साथ स्पॉट हुईं, जिसके बाद उनकी बेटी की खूब चर्चा हो रही है।
यूजर्स अरियाना की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं।
बता दें कि अरियाना महिमा चौधरी और उनके एक्स हसबैंड बॉबी मुखर्जी की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने 2006 में बॉबी से शादी की थी, लेकिन 2013 में वो पति से अलग हो गईं।
फिलहाल महिमा चौधरी अपनी बेटी की देखभाल अकेले कर रही हैं। अरियाना की कस्टडी के लिए महिमा ने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो महिमा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें शाहरुख खान के साथ 'परदेस', 'धड़कन', 'दिल है तुम्हारा' और 'दिल क्या करे' जैसी मूवीज शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2016 में बंगाली क्राइम थ्रिलर 'डार्क चॉकलेट' में देखा गया था।