बॉलीवुड सेलेब्स अपने आप को फिट रखने के लिए रोज जिम करते हैं। ऐसे में अक्सर कई सेलिब्रिटीज को जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में कुछ बॉलीवुड ब्यूटीज को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। देखिए उनकी खास तस्वीरें।
सारा अली खान जिम लुक में नजर आईं। उन्होंने कैमरे को पोज भी दिया।
जिम लुक में सारा काफी कूल लग रही थीं। उन्होंने ब्लू कलर की स्वेट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहल रखी थी।
फिटनेस के मामले में मलाइका अपने से भी कम उम्र भी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उन्हें आए दिन जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में मलाइका जिम के बाहर नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर की जैगिंग और मैंचिंग टॉप पहन रखी थी।
फिटनेस के मामले में अनन्या पांडे कहीं पीछे नहीं हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा खयाल रखती हैं।
अनन्या को योग सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया जहां वो कैमरे को पोज देती नजर आईं। इस दौरान अनन्या ने पर्पल कलर की जैगिंग और ग्रे टॉप के साथ व्हाइट स्पोर्ट शूज पहन रखी था।