Fawad Khan की लव स्टोरी है बेहद फिल्मी, 17 साल की उम्र में सदफ को किया था प्रपोज
Fawad Khan की लव स्टोरी है बेहद फिल्मी, 17 साल की उम्र में सदफ को किया था प्रपोज
पाकिस्तानी सिनेमा लॉलीवुड के सुपरस्टार फवाद खान आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स Fawad Khan को बर्थडे विश कर रहे हैं। लाखों दिलों की धड़कन फवाद खान अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
Published : Nov 29, 2022 01:38 pm IST, Updated : Nov 29, 2022 01:38 pm IST
1/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
पाकिस्तानी सिनेमा लॉलीवुड के सुपरस्टार फवाद खान आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स Fawad Khan को बर्थडे विश कर रहे हैं। लाखों दिलों की धड़कन फवाद खान अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल में नाम कमा चुके फवाद खान की रियल लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
2/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
फवाद खान का जन्म कराची में 29 नवम्बर 1981 को हुआ था। फवाद के पिता पटियाला और मां लखनऊ की हैं जो कि विभाजन के बाद पाकिस्तान रहने लगे थे। इंजीनियर से एक्टर बने फवाद खान ने 12 नवंबर 2005 को सदफ संग निकाह किया था।
3/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
यूं तो फवाद खान पर दुनियाभर की लड़कियां मरती हैं लेकिन फवाद का दिल उनकी पत्नी सदफ के लिए धड़कता है। फवाद और सदफ की मुलाकात स्कूल के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में फवाद ने बताया था कि वो और उनकी पत्नी सदफ एक ही स्कूल की दो अलग-अलग ब्रांच में पढ़ते थे।
4/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
फवाद और सदफ की दोस्ती ट्यूशन के दौरान हुई थी जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। इंटरव्यू के दौरान फवाद ने बताया था कि उन्होंने सदफ को डेटिंग शुरू करने के 10 दिनों में ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
5/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
फवाद खान भले ही सदफ से 10 दिन की मुलाकात में ही शादी करना चाहते थे लेकिन सदफ ने हां करने में 3 साल का वक्त लगा दिया था। सदफ के परिवार को फवाद संग रिश्ता मंजूर नहीं था। सदफ के परिवार वालों के सामने खुद को साबित करने के लिए फवाद ने साधारण 9-5 की नौकरी भी की थी। जिसके बाद ही सदफ के घर वाले इस शादी के लिए राजी हुए।
6/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
फवाद और सदफ ने 2 नवंबर 2005 को कराची में निकाह किया। आज दोनों के तीन बच्चे- एक बेटा, अयान और दो बेटियां, एलायना और बिया हैं। फवाद कहते हैं कि सदफ बेहद साफ दिल और धैर्य रखने वाली इंसान है।
7/7Image Source : Instagram/fawadkhan81
फवाद खान पाकिस्तानी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक में अपने काम की छाप छोड़ चुके हैं। फवाद खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।