1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी से लेकर स्मृति खन्ना तक, ये हैं बॉलीवुड की नई मॉम

मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी से लेकर स्मृति खन्ना तक, ये हैं बॉलीवुड की नई मॉम

Published : May 09, 2020 05:00 pm IST,  Updated : May 09, 2020 05:00 pm IST
10 मई यानि रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट होता है। इस दिन को मां के योगदान और बलिदान के लिए याद किया जाता है। सभी अपनी मांओं को अलग-अलग तरीके से सम्मानित करते हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हस्तियां हैं, जो नई माएं हैं। इनमें करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय, सोहा अली खान और नेहा धूपिया सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसी मांएं भी हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही बच्चों को जन्म दिया है या सरोगेसी के जरिए से मां बनी हैं और मातृत्व के सुख का आनंद ले रही हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी, माही विज और स्मृति खन्ना जैसी कई स्टार्स शामिल हैं। 
1/6 Image Source : Instagram

10 मई यानि रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट होता है। इस दिन को मां के योगदान और बलिदान के लिए याद किया जाता है। सभी अपनी मांओं को अलग-अलग तरीके से सम्मानित करते हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हस्तियां हैं, जो नई माएं हैं। इनमें करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय, सोहा अली खान और नेहा धूपिया सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसी मांएं भी हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही बच्चों को जन्म दिया है या सरोगेसी के जरिए से मां बनी हैं और मातृत्व के सुख का आनंद ले रही हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी, माही विज और स्मृति खन्ना जैसी कई स्टार्स शामिल हैं। 

स्मृति खन्ना   अभिनेत्री स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता अपने पहले बच्चे एक बेटी के माता-पिता बन गए। स्मृति ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "हमारी राजकुमारी आ चुकी है ..15.04.2020"। स्मृति और गौतम ने 2017 में शादी की। उन्होंने टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में एक साथ काम किया है।
2/6 Image Source : Instagram

स्मृति खन्ना

 

अभिनेत्री स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता अपने पहले बच्चे एक बेटी के माता-पिता बन गए। स्मृति ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "हमारी राजकुमारी आ चुकी है ..15.04.2020"। स्मृति और गौतम ने 2017 में शादी की। उन्होंने टीवी शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में एक साथ काम किया है।

शिल्पा शेट्टी   बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी 2020 को नन्ही परी की मां बनी हैं। उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। उसका नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा गया है। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया। समिशा नाम का अर्थ है - संस्कृत में 'सा' का अर्थ 'पाना' होता है, और रूसी में 'मिशा' का अर्थ 'कोई भगवान जैसा' होता है..। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। उसका जन्म मई 2012 में हुआ था।
3/6 Image Source : Instagram

शिल्पा शेट्टी

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी 2020 को नन्ही परी की मां बनी हैं। उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। उसका नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा गया है। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया। समिशा नाम का अर्थ है - संस्कृत में 'सा' का अर्थ 'पाना' होता है, और रूसी में 'मिशा' का अर्थ 'कोई भगवान जैसा' होता है..। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। उसका जन्म मई 2012 में हुआ था।

माही विज   टीवी एक्ट्रेस माही विज ने एक बेटी तारा को पिछले साल अगस्त में जन्म दिया। वो और उनके पति जय भानुशाली पहले से ही गोद लिए गए दो बच्चों के अभिभावक हैं। माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बच्चों की वीडियो शेयर करती रहती हैं। 
4/6 Image Source : Instagram

माही विज

 

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने एक बेटी तारा को पिछले साल अगस्त में जन्म दिया। वो और उनके पति जय भानुशाली पहले से ही गोद लिए गए दो बच्चों के अभिभावक हैं। माही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बच्चों की वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

करीना कपूर खान   करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 
5/6 Image Source : Instagram

करीना कपूर खान

 

करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 

ऐश्वर्या राय   ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2011 में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। उनकी बेटी की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वो अपनी मां के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े समारोह में भी जाती हैं। 
6/6 Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय

 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2011 में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। उनकी बेटी की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वो अपनी मां के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े समारोह में भी जाती हैं। 

Advertisement