Published : Aug 07, 2024 07:12 am IST, Updated : Aug 07, 2024 07:12 am IST
1/7Image Source : instagram
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद अब पूरी अंबानी फैमिली इन दिनों पेरिस में है। जहां वह ओलंपिक में भी शामिल होते दिखे।पिछले दिनों अंबानी फैमिली की पेरिस ओलंपिक से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें सभी को भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते देखा गया।
2/7Image Source : instagram
सोशल मीडिया पर पेरिस से भी लगातार अनंत-राधिका सहित पूरे अंबानी फैमिली की तस्वीरें-वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।
3/7Image Source : instagram
इसी क्रम में नीता अंबानी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन्हें भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान करते देखा जा सकता है।
4/7Image Source : instagram
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत अब तक कुल तीन पदक जीत चुका है। भारत के लिए पदक जीतने वाली स्टार महिला शूटर मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले सहित कई भारतीय खिलाड़ी इंडिया हाउस पहुंचे।
5/7Image Source : instagram
जहां आईओसी की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने इन सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों का तिलक करके उन्हें सम्मानित किया और उनके प्रयासों की तारीफ भी की।
6/7Image Source : instagram
नीता अंबानी ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा- 'टोक्यो खेलों के बाद, मनु ने कहा कि वह हमारे प्राचीन ग्रंथ भगवत गीता के ज्ञान का पालन करती हैं जो हमें सिखाता है कि 'अपना सर्वश्रेष्ठ करो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।'
7/7Image Source : instagram
'और उन्होंने यही किया। तीन साल बाद, खेलों में, उसने न केवल अपनी बल्कि अपने देश की नियति भी बदल दी..'