निहारिका कोनिडेला के ब्राइडल लुक की पहली तस्वीर सामने आ गई है। साल 2016 में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली निहारिका ने अब हैदराबाद के रहने वाले चैतन्य जेवी से शादी कर ली है। शादी उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। अपने विशेष दिन के लिए, निहारिका ने एक लाल और गोल्डन कांजीवरम साड़ी चुनी। दुल्हन ने पारंपरिक सोने के गहने पहने थे।
निहारिका और चैतन्य आखिरकार हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर निहारिका और चैतन्य की शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तस्वीर में चैतन्य निहारिका की मांग भरते दिख रहे हैं।
निहारिका और चैतन्य की ये लव मैरिज है। अगस्त में निहारिका ने चैतन्य से सगाई की थी।
आपको बता दें चैतन्य एक बिजनेसमैन हैं और एक एमएनसी में काम कर रहे हैं।
शादी से पहले निहारिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की।
निहारिका ने तस्वीर शेयर करके बताया कि वो शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।