आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ। इस मैच को देखने के लिए केकेआर के मालिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे थे। शाहरुख खान की मैच देखते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
काला चश्मा, पर्पल टोपी और ब्लू मास्क के साथ शाहरुख खान के लंबे बालों ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया, शाहरुख खान का लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
शाहरुख खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान भी मौजूद रहे, आर्यन ने ब्लू टीशर्ट पहनी थी।
शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान भी उनके साथ मौजूद रहीं और मैच का लुत्फ उठाती दिखीं।
शाहरुख खान के फैंस को एसआरके का नया लुक खूब पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख की ये तस्वीरें बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं।
शाहरुख खान अक्सर आईपीएल के दौरान अपनी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं।