'मैंने प्यार किया' में सलमान खान की हेरोइन रहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अभिमन्यु एक ऐसे मर्द के किरदार में हैं जिसे किसी तरह का शारीरिक दर्द नहीं होता।
फिल्म में अभिमन्यु की सह कलाकार राधिका मदान हैं। ये दोनों बचपन के दोस्त होते हैं। राधिका उसे बिना दर्द महसूस किए बड़ा होते हुए देखती है।
मामी फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सरहाया गया था और इसी के साथ फ़िल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है।
आरएसवीपी के बैनर तले बनी यह फ़िल्म रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है, और वासन बाला द्वारा लिखित और निर्देशित है।
अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे। यह फिल्म 21 मार्च, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़