राधिका मर्चेंट 'शोला' तो श्लोका मेहता लगीं 'शबनम', बॉलीवुड हसीनाओं के लटके-झटकों पर भारी पड़ी अंबानी बहुओं की अदाएं
राधिका मर्चेंट 'शोला' तो श्लोका मेहता लगीं 'शबनम', बॉलीवुड हसीनाओं के लटके-झटकों पर भारी पड़ी अंबानी बहुओं की अदाएं
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की तस्वीरें छाई हुई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी बहुओं की हो रही हैं। राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता दोनों का ही ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। दोनों एक से बढ़कर एक शानदार लुक में नजर आईं। दोनों पर ही लोगों की नजरें टिकी रहींं।
Published : Jun 18, 2024 09:12 pm IST, Updated : Jun 18, 2024 09:12 pm IST
1/6Image Source : Instagram
अंबानी परिवार में होने वाले हर फंक्शन में अंबानी लेडीज का चार्म देखने को मिलता है। हर खास सेलिब्रेशन के दौरान अंबानी लेडीज डीवा बनकर छा जाती हैं। सेलिब्रेशन ग्रैंड हो या फिर छोटा लोग चर्चा करते हैं तो सिर्फ अंबानी लेडीज के लुक्स की। हाल में ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग हुई और इसके बाद से ही अंबानी परिवार की बहुओं की खूबसूरत अदाओं की चर्चा हो रही है।
2/6Image Source : Instagram
नई नवेली दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट से लेकर अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। हर फंक्शन की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इनकी ड्रेसेज खासा चर्चा में हैं। दोनों ही बहुएं अपने लुक्स से चार चांद लगा रही हैं और इनकी चाल-ढाल, अदाएं और फैशन सेंस लोगों का दिल जीत रही हैं।
3/6Image Source : Instagram
दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन राधिका मर्चेंट से लेकर श्लोका अंबानी तक, विदेशी डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट के रंग में रंगी नजर आईं। इनके हर आउटफिट छाए रहे। इनके पोज देने के स्टाइल से लेकर इनके कपड़ों पर किए गए बारीक काम की तारीफें करते लोग नहीं थक रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में श्लोका मेहता जहां हैवी हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं तो वहीं राधिका मर्चेंट रेड आउटफिट में क्यूट लग रही हैं।
4/6Image Source : Instagram
पोजिंग और स्टाइलिंग में मुकेश और नीता अंबानी की बहुएं किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं। दोनों अच्छे-अच्छे मॉडल्स को भी अपने पोज से फेल कर रही हैं। राधिका जहां अपनी स्माइल से लोगों को घायल कर रही हैं तो वहीं श्लोका का एलिगेंस और ग्रेस हर तस्वीर में देखने को मिल रहा है। ये तस्वीर साफ जाहिर कर रही हैं कि अंबानी परिवार की दोनों ही बहुएं स्टाइल आइकन हैं।
5/6Image Source : Instagram
बता दें, चार दिन तक चले दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कई अलग-अलग थीम इवेंट्स रखे गए थे। हर इवेंट में राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता ने अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट कैरी किए। जहां श्लोका के शनैल गाउन की चर्चा रही तो वहीं राधिका के वर्साचे और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से बने टू-पीस की तारीफें हुईं। दोनों का ही लुक हर आउटफिट में निखर कर सामने आया।
6/6Image Source : Instagram
वैसे लोग राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता की तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इन्हें बार-बार देखा जा रहा है, यही वजह है कि ये वायरल हो रही हैं। अक्सर इंडियन आउटफिट में छाने वाली दोनों बहुओं ने पहली बार विदेशी स्टाइल वाले ग्लैम लुक अपनाए। अब जल्द ही इनका स्टाइलिश अंदाज शादी के फंक्शन में देखने को मिलेगा। दोनों की शादी 12 जुलाई को रखी गई है।