बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हैदराबाद से मुंबई अपने घर लौटीं। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। रकुल के अलावा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर सहित कई लोगों से पूछताछ होगी।
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ होगी। रकुल प्रीत को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन अब एजेंसी उनसे शुक्रवार को पूछताछ करेगी।
एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान एजेंसी द्वारा एक्सेस किए गए व्हाट्सएप चैट में इन अभिनेत्रियों के नाम सामने आने के बाद उन्हें समन भेजा गया।
सूत्र ने कहा कि इन हस्तियों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने कैसे और किससे माध्यम से ड्रग्स की खरीद की और क्या उन्होंने व्यक्तिगत उपभोग के लिए ड्रग्स खरीदा या किसी और के लिए खरीदा था।