भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वालीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी एक्टिंग और दिलकश अदाओं के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर ली हैं। फिल्मों के अलावा रानी सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैन्स के बीच कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। देखिए तस्वीरें।
रानी चटर्जी आए दिन अपनी कातिलाना और दिलकश अदाओं से अपने फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जोकि उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।
ग्लैमरस अंदाज में उनका यह लुक फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर रहा हैं।
इन तस्वीरों में रानी रेड कलर का डीपनेक हाई थाई स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मजा दिया है।
एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इसके साथ ही रानी ने क्रीम कलर की हाई हील्स पहनी हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, 'मेरा दिल थम जाता है जब तुम मुझे देखते हो।' अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।