सैफ अली खान ने करीना के नाम वाले टैटू के साथ ये क्या कर दिया? इस तस्वीर को देख नेटिजेंस कर रहे तलाक की बात
सैफ अली खान ने करीना के नाम वाले टैटू के साथ ये क्या कर दिया? इस तस्वीर को देख नेटिजेंस कर रहे तलाक की बात
सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच कमाल का तालमेल है। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल में ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सैफ अली खान ने अपने हाथ में बना करीना के नाम का टैटू बदल लिया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।
Published : May 14, 2024 02:39 pm IST, Updated : May 14, 2024 02:40 pm IST
1/6Image Source : Instagram
सैफ ने करीना को डेट करने के शुरुआती दिनों में अपने बाएं हाथ पर उनके नाम का टैटू बनवाया लिया था। इस टैटू को वो कई मौकों पर फ्लॉन्ट करते भी नजर आए थे। अब करीना के नाम के टैटू को सैफ अली खान ने नए टैटू से रिप्लेस कर दिया है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इतना ही नहीं इसे देखने के बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
2/6Image Source : Instagram
एक्टर सैफ अली खान ने अपने हाथ पर बने टैटू के ठीक ऊपर ही दूसरा टैटू बनवा लिया है। इसमें एक त्रिशूल देखने को मिल रहा है। ऐसे में हाथ पर गोदा हुआ करीना का नाम पूरी तरह छिप गया है। अब इसे देखने के बाद फैंस हैरान-परेशान हैं। कपल के कुछ फैंस सफाई दे रहे हैं और कहना है कि एक्टर ने ऐसा फिल्म के लिए किया होगा।
3/6Image Source : Instagram
वहीं कई ऐसे नेटिजेंस भी हैं जो सैफ को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनका कहना है कि कपल का तलाक होने वाला है। वहीं कई ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि हो सकता है कि सैफ अली खान तीसरी शादी कर लें। असल में माजरा क्या है ये तो सैफ अली खान और करीना कपूर ही बेहतर तरीके से बता सकते हैं।
4/6Image Source : Instagram
वैसे एक यूजर ने लिखा, 'अब इनका भी तलाक होगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब इनकी शादी भी टूटेगी क्या।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'अब सैफ अली खान नई और तीसरी पत्नी ले आएंगे।' वैसे याद दिला दें कि करीना के नाम का टैटू सैफ ने 'टशन' की रिलीज के बाद बनवाया था। बीच में भी अफवाहें आती रहीं कि एक्टर इसे हटवा रहे हैं, लेकिन तब उन्होंने दिखाकर सबूत पेश किया था कि वो टैटू अब भी है।
5/6Image Source : Instagram
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। 10 साल बड़े सैफ से शादी करने के लिए करीना ने घर से भागने का प्लान भी बना लिया था। ये बात खुद करीना ने साल 2013 में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कही थी।
6/6Image Source : Instagram
बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। इसके अलावा सैफ अली खान की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 'आदिपुरुष' में रावण बने नजर आए थे। अब वो जल्द ही 'देवरा पार्ट 1' में नजर आएंगे।