सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' के अंतर्राष्ट्रीय चरण की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गए हैं। इस मूवी की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी के कारण रोक दी गई थी। सलमान और कैटरीना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आईएएनएस के मुताबिक, इस मूवी में कई एक्शन सीन्स होंगे। सलमान और कैटरीना ऑस्ट्रिया और तुर्की सहित कम से कम 5 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में शूटिंग करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सलमान और कैटरीना पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कई शूटिंग स्थलों पर जाएंगे।
कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान अभिनीत 'टाइगर 3' स्पाई थ्रिलर फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है।
कबीर खान द्वारा निर्देशित पहली किस्त 'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी।
दूसरी 'टाइगर जिंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया था।