'चुलबुल पांडे' करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, सलमान पहले भी निभा चुके हैं 7 आइकॉनिक कॉप रोल
'चुलबुल पांडे' करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, सलमान पहले भी निभा चुके हैं 7 आइकॉनिक कॉप रोल
सलमान खान का नाम इस समय अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने 'सिंघम अगेन' में अपने कैमियो रोल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जिनमें सलमान ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है।
Published : Oct 23, 2024 10:57 pm IST, Updated : Oct 23, 2024 10:57 pm IST
1/8Image Source : Instagram
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि सुपरस्टार सलमान खान सिंघम अगेन में पुलिस ऑफिसर चुलबुल पांडे का कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सलमान की एंट्री ने फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने 'दबंग' फिल्म फ्रेंचाइजी के अलावा कई फिल्मों में पुलिस वाले की भूमिका निभाई है और उनमें से ज्यादातर ब्लॉकबस्टर रहीं।
2/8Image Source : Instagram
साल 1997 में सलमान खान डायरेक्टर और अपने छोटे भाई सोहेल खान की फिल्म औजार में पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में मौजूद थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 5.68 करोड़ के कारोबार के साथ फ्लॉप हो गई।
3/8Image Source : Instagram
दूरदर्शन की महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर के निर्देशन में बनी फिल्म गर्व में दूसरी बार सलमान खान इंस्पेक्टर अर्जुन राणावत की भूमिका में नजर आए थे। साल 2004 में पुलिस की वर्दी में भाईजान का स्वैग काफी कमाल का दिखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 14.38 करोड़ का कारोबार करके औसत रही।
4/8Image Source : Instagram
डायरेक्टर प्रभु देवा की फिल्म वांटेड सलमान खान के लिए करियर बदलने वाली फिल्म साबित हुई। साल 2009 में इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सलमान ने लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। वांटेड हिट रही और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.24 करोड़ की कमाई की।
5/8Image Source : Instagram
खाकी वर्दी में सलमान खान का चुलबुल पांडे का किरदार एक कल्ट रोल माना जाता है। दबंग फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में सलमान ने इस रोल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इतना ही नहीं, दबंग फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की है। दबंग (2010) - 138.88 करोड़, दबंग 2 (2012) - 155 करोड़, दबंग 3 (2019) - 146.1 करोड़ कमाए थे।
6/8Image Source : Instagram
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर इस फिल्म के अंत में पता चलता है कि वह एक पुलिस अधिकारी हैं। बॉक्स ऑफिस पर किक का कारोबार 231.85 करोड़ रहा।
7/8Image Source : Instagram
कोरोना महामारी की पहली लहर के बाद सलमान खान की फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सलमान ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी।
8/8Image Source : Instagram
सलमान खान अपने जीजा और एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम में पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह संधू की भूमिका में नजर आए थे। सुपरस्टार इस फिल्म में दूसरे लीड एक्टर थे। अंतिम-द फाइनल ट्रुथ ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ का कलेक्शन किया था। सलमान खान अपने करियर में अब तक 9 फिल्मों में पुलिस की वर्दी में नजर आ चुके हैं और अब सिंघम अगेन उनकी 10वीं ऐसी फिल्म होगी, जिसमें वह खाकी वर्दी में अपना जलवा दिखाएंगे।