सपना चौधरी ही नहीं इन हरियाणवी डांसर्स के वीडियो भी होते हैं खूब वायरल, उनकी कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
सपना चौधरी ही नहीं इन हरियाणवी डांसर्स के वीडियो भी होते हैं खूब वायरल, उनकी कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
आज के समय में हिंदी गाने से ज्यादा पंजाबी और हरियाणवी गानों को लोग पसंद करने लगे हैं। कोई पार्टी हो या शादी समारोह हर जगह हिंदी के अलावा इन भाषाओं के गाने भी डीजे पर सुनाई दे जाता है।
Published : Oct 20, 2022 02:44 pm IST, Updated : Oct 20, 2022 02:48 pm IST
1/10Image Source : INSTAGRAM
आज के समय में हिंदी गाने से ज्यादा पंजाबी और हरियाणवी गानों को लोग पसंद करने लगे हैं। कोई पार्टी हो या शादी समारोह हर जगह हिंदी के अलावा इन भाषाओं के गाने भी डीजे पर सुनाई दे जाता है। डांसर्स के अलावा हरियाणवी सिंगर का सिक्का भी काफी मजबूत से दर्शकों के बीच चल रहा है। डांसर से लेकर सिंगर तक लाखों-करोड़ों रुपये में खेल रहे हैं।
2/10Image Source : INSTAGRAM
हरियाणवी म्यूजिक को हरियाणा से बाहर ले जाने का क्रेडिट सपना चौधरी को दिया जाए तो गलत नहीं होगा। सपना के प्रशसंक अन्य राज्यों में भी खूब है। उनके डांस मूव्स पर हर कोई फिदा रहता है। सपना का डांस वीडियो पल भर में वायरल हो जाता है।
3/10Image Source : INSTAGRAM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी की नटेवर्थ 50 करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब सपना को पैसों की कमी की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
4/10Image Source : INSTAGRAM
सपना के अलावा अब कई अभिनेत्रियां हरियाण फिल्म इंडस्ट्री की शान को बढ़ा रही हैं। इस लिस्ट में प्रांजल दहिया का नाम भी शामिल है। उनके गानों के व्यूज कुछ ही घंटों में मिलियंस में पहुंच जाता है।
5/10Image Source : INSTAGRAM
'52 गज का दामन' गाने ने प्रांजल की फैन फॉलोइंग को काफी बढ़ा दिया था। आज भी इस गाने कि डिमांड काफी रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रांजल की नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है।
6/10Image Source : INSTAGRAM
अंजली राघव हरियाणा की टॉप अभिनेत्री और मॉडल में गिनी जाती है। उन्होंने अबतक कई हरियाणवी गानों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है।
7/10Image Source : INSTAGRAM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजली राघव की नेटवर्थ 50 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच है। बताया जाता है कि वह एक लाइव शो के लिए लाखों चार्ज लेती हैं।
8/10Image Source : INSTAGRAM
डांसर ही नहीं हरियाणवी सिंगर भी बला की खूबसूरत और
टैलेंटेड होती हैं। इसका उदाहरण रेणुका पंवार हैं। रेणुका ने अपने गाने के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
9/10Image Source : INSTAGRAM
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका पंवार की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने '52 गज का दामन' और 'कबूतर' जैसे हिट गाने गाए हैं।
10/10Image Source : INSTAGRAM
हरियाणवी मॉडल पूजा हुड्डा को पटोला गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनकी ठेठ अदा किसी भी गाने की शान को बढ़ा देती है। खबरों के मुताबिक, हरियाणा के लोगों के दिलों पर राज करने वाली पूजा करोड़ों रुपये कमाती हैं।