शालीन भनोट और दलजीत कौर को एक साथ देखा गया। दोनों वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर नज़र आए। बता दें कि शादी के बाद दोनों का रिश्ता साल 2015 में टूट गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं, शिल्पा शेट्टी भी कोरोना से बचने के लिए फेस शील्ड से पूरी तरह कवर होकर क्लीनिक पहुंचीं। इनके अलावा अन्य फिल्मी हस्तियों को भी मुंबई की अलग-अलग जगहों पर देखा गया। आइये आपको दिखाते हैं सेलेब्स की फोटोज।
अभिनेता आमिर खान को बांद्रा में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। वो सिंपल लुक में नज़र आए।
एक्ट्रेस नोरा फतेही को डबिंग स्टूडियो से जाते वक्त स्पॉट किया गया। व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लगीं।
सारा अली खान को जिम के बाहर देखा गया। बता दें कि सारा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। कोरोना से बचने के लिए वो फेस शील्ड पहने दिखाई दीं।
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को जिम के बाहर स्पॉट किया गया।