भाई दूज के मौके पर Shweta Bachchan को चिढ़ाते नज़र आए Abhishek Bachchan, तस्वीरें हो रहीं वायरल
भाई दूज के मौके पर Shweta Bachchan को चिढ़ाते नज़र आए Abhishek Bachchan, तस्वीरें हो रहीं वायरल
Shweta - Abhishek: श्वेता बच्चन ने भाई दूज के मौके पर अभिषेक बच्चन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. देखें तस्वीरें
Published : Oct 26, 2022 10:16 pm IST, Updated : Oct 26, 2022 10:36 pm IST
1/6Image Source : Instagram/Shweta
आज पूरे देश में भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने अपने लाडले भाई अभिषेक (Abhishek Bachchan) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
2/6Image Source : instagram / shweta
श्वेता बच्चन ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो अभिषेक बच्चन के साथ सोफे पर बैठी हुई हैं। वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, "क्या लड़का है ये, बस धूप और इंद्रधनुष..हैप्पी भाई दूज।"
3/6Image Source : Instagram/Shweta
तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। दरअसल शेयर की हुई तस्वीरों में से एक तस्वीर में श्वेता जहाँ कैमरे की तरफ देख रही हैं तो वहीँ अभिषेक उनको देखकर फनी फेस बनाते नजर आ रहे है।
4/6Image Source : Instagram/ Shweta
जब श्वेता उनकी तरफ देखती हैं तो वो स्माइल करने लगते हैं। तस्वीरों में दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक है। बता दें कि भाई-दूज के मौके पर दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए हैं। श्वेता यलो कलर के ड्रेस में और अभिषेक ब्लू कुर्ता पहने दिख रहे हैं।
5/6Image Source : Instagram/Shweta
दिवाली के दिन भी श्वेता ने अपनी और अभिषेक की तस्वीरें शेयर की थी. इस तस्वीर में उनके पापा अमिताभ बच्चन भी नज़र आ रहे हैं।
6/6Image Source : Instagram/Shweta
श्वेता अक्सर अपनी और अपने लाडले भाई अभिषेक के बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में देखें दोनों कैसे रोड पर मस्ती करते दिख रहे हैं।