10 मई को पूरा विश्व मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियां भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां पर प्यार लुटा रही हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता और सास प्रिया आहूजा के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने दोनों मांओं को मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी हैं और बताया है कि वो दोनों से बहुत प्यार करती हैं।
सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। आपसे मिलने और गले लगने का अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं।'
सोनम कपूर ने सास प्रिया आहूजा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'मुझसे प्यार करने और सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.. हैप्पी मदर्स डे।'
सोनम कपूर ने अपनी सास के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता के साथ भी अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनकी बहन रिया कपूर भी साथ हैं।
सोनम कपूर ने अपनी मां के साथ बचपन की फोटो भी शेयर की है।
सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली में अपनी ससुराल में ही हैं। लॉकडाउन के चलते वो मुंबई नहीं जा पाईं।
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा विदेश से वापस लौटने के बाद दिल्ली में घर पर सेल्फ आइसोलेशन में रहे थे।