1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. प्रवासी मजदूरों के 'सुपरहीरो' बन गए हैं सोनू सूद, इन मीम्स के जरिए फैंस ने जताया एक्टर का आभार

प्रवासी मजदूरों के 'सुपरहीरो' बन गए हैं सोनू सूद, इन मीम्स के जरिए फैंस ने जताया एक्टर का आभार

Published : May 23, 2020 11:08 am IST,  Updated : May 23, 2020 11:08 am IST
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की लगातार मदद कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में फंसे मजदूरों को बसों के जरिए उनके गृह नगर पहुंचाया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा है कि जब तक हर मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता, वो अपना प्रयास जारी रखेंगे। इस बीच वो सोशल मीडिया के जरिए भी उनसे संपर्क में हैं। अगर कोई ट्विटर पर उनसे मदद मांग रहा है तो वो ना सिर्फ उनका रिप्लाई कर रहे हैं, बल्कि सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर #sonusood ट्रेंड कर रहा है और लोग इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ फैंस ने मीम्स के जरिए उनका आभार व्यक्त किया है। इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों का 'सुपरहीरो' दिखाया गया है। 
1/6 Image Source : twitter: @arpitsparda

एक फैन ने ट्विटर पर आलिया भट्ट के साथ सोनू सूद का फनी मीम बनाकर शेयर किया है। 
2/6 Image Source : twitter

एक फैन ने ट्विटर पर आलिया भट्ट के साथ सोनू सूद का फनी मीम बनाकर शेयर किया है। 

ट्विटर पर सोनू सूद ट्रेंड हो रहा है। सोनू ने परिवहन व्यवस्था के लिए कई बसों का आयोजन किया है। 
3/6 Image Source : twitter

ट्विटर पर सोनू सूद ट्रेंड हो रहा है। सोनू ने परिवहन व्यवस्था के लिए कई बसों का आयोजन किया है। 

सोनू ने ना सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। साथ ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1500 पीपीई किट भी दान की है। जुहू के अपने होटल को फ्रंटलाइन वर्कर के आवास के तौर पर इस्तेमाल करने की भी पेशकश की है।   
4/6 Image Source : twitter

सोनू ने ना सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। साथ ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1500 पीपीई किट भी दान की है। जुहू के अपने होटल को फ्रंटलाइन वर्कर के आवास के तौर पर इस्तेमाल करने की भी पेशकश की है। 

सोनू सूद ट्विटर पर भी एक्टिव हैं। वो लगातार जरुरतमंदों के ट्वीट का रिप्लाई कर रहे हैं और मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं।
5/6 Image Source : twitter

सोनू सूद ट्विटर पर भी एक्टिव हैं। वो लगातार जरुरतमंदों के ट्वीट का रिप्लाई कर रहे हैं और मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
6/6 Image Source : twitter

Advertisement