Published : Jan 08, 2023 08:39 pm IST, Updated : Jan 08, 2023 08:39 pm IST
1/7Image Source : reallyswara
स्वरा भास्कर आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा क्रिप्टक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से यूजर्स उनके रिलेशनशिप में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है।
2/7Image Source : reallyswara
स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो किसी की बाहों में सिर टिकाए बैठी हैं। स्वरा भास्कर ने शनिवार रात को एक फोटो पोस्ट की है।
3/7Image Source : reallyswara
इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- ये प्यार हो सकता है। अब स्वरा के साथ ये मिस्ट्री बॉय कौन है अभी फिलहाल इसकी जानकारी तो नहीं है।
4/7Image Source : reallyswara
स्वरा ने मिस्ट्री बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया, स्वरा ने जो फोटो शेयर की है उसमें किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है बस स्वरा के बाल दिखाई दे रहे हैं।
5/7Image Source : reallyswara
हालांकि, इसमें स्वरा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और न ही पता चल रहा है कि वह किसके साथ हैं। इस पोस्ट के साथ स्वरा भास्कर ने जो कैप्शन दिया है, उसके बाद लोगों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दिया है।
6/7Image Source : reallyswara
स्वरा भास्कर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह फिल्म 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
7/7Image Source : reallyswara
उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिमांसा' है। इसके अलावा वो 'मिसेज फलानी' में भी नजर आएंगी।