Published : Jul 10, 2023 11:26 pm IST, Updated : Jul 10, 2023 11:26 pm IST
1/7Image Source : INSTAGRAM
सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी कभी वायरल हो सकता है, लेकिन ट्रेंड वहीं करता हैं, जो लोगों को पसंद आता है। इस साल कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जो हिट रही है। इसी बीच अब कुछ अपकमिंग फिल्मं और एल्बम सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
2/7Image Source : INSTAGRAM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल का म्यूजिक एल्बम 'यार का सताया हुआ है' जब से रिलीज हुआ है, तब से इस पर लाखों लोगों ने रील्स बनाई है। इस गाने को लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अरविंदर खैरा ने किया है।
3/7Image Source : INSTAGRAM
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'तुम क्या मिले' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। इस फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर है। आपको बता दें कि फिल्म में रणवीर और आलिया के साथ धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी हैं। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।
4/7Image Source : INSTAGRAM
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का रोमांटिक सॉन्ग 'नसीब से' इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। ये फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
5/7Image Source : INSTAGRAM
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
6/7Image Source : INSTAGRAM
तमन्ना भाटिया का 'कावाला' सॉन्ग कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं। ये गाना एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का है।
7/7Image Source : INSTAGRAM
तारा सिंह और सकीना 22 साल बाद फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'गदर 2' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा' लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 'गदर 2' फिल्म 11 अगस्त को थियेटर में रिलीज होगी।