वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में शरीक होने के लिए वेडिंग वेन्यू अलीबाग में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिल्म मेकर करण जौहर गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए। वहीं, जोआ मोरानी सहित अन्य हस्तियां और वरुण-नताशा के फैमिली मेंबर्स व रिश्तेदार भी नज़र आए।
करण जौहर गेटवे ऑफ इंडिया पर इस अंदाज में नज़र आए। बता दें कि वरुण ने करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा पहले से ही अलीबाग में हैं। वरुण और नताशा की शादी से पहले उन्हें इस अंदाज में स्पॉट किया गया।
वरुण धवन की दोस्त जोआ मोरानी भी अलीबाग पहुंच गई हैं। हालांकि, उनकी टीशर्ट पर लिखे 'टीम हम्प्टी' ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शादी में दो टीम बनाकर खूब सारा धमाल होने वाला है। बता दें कि वरुण ने 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' मूवी की थी, जो हिट हुई थी।
वरुण और नताशा की शादी में अन्य मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कल से ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
शादी के समारोहों के लिए वरुण के परिवार ने अलीबाग में समंदर के किनारे एक आलीशान रिसॉर्ट को बुक कराया है। इसमें गेस्ट बायो बबल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।