वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे: बॉलीवुड की ये हसीनाएं एक्टिंग के साथ-साथ चलाती हैं बिजनेस, तीसरे नाम पर तो नहीं होगा यकीन
वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे: बॉलीवुड की ये हसीनाएं एक्टिंग के साथ-साथ चलाती हैं बिजनेस, तीसरे नाम पर तो नहीं होगा यकीन
बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका अपना बिजनेस भी है। जी हां, एक्टिंग वर्ल्ड में अपने कदम जमाने वाली ये अभिनेत्रियां खुद का बिजनेस भी शुरू कर चुकी हैं। तो चलिए वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे पर आपको इन हसीनाओं के बारे में बताते हैं।
Published : Aug 21, 2024 02:57 pm IST, Updated : Aug 21, 2024 02:57 pm IST
1/7Image Source : instagram
पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा है और खुद को एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में स्थापित किया है। वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे पर, हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के साथ-साथ एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
2/7Image Source : instagram
आलिया भट्ट- इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-ऑनर हैं और क्लोदिंग ब्रांड Ed-a-Mamma की ओनर भी हैं, जो बच्चों और मॉम की क्लोदिंग लाइन है।
3/7Image Source : instagram
सनी लियोनी- एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी अपने कॉस्मेटिक ब्रांड 'स्टार स्ट्रक' की ओनर हैं। 'स्टार स्ट्रक' के अलावा, सनी के पास 'एफ़ेटो' नामक फ्रेग्रेन्स लाइन भी है। वह वेलनेस ब्रांड 'राइज़ वेलनेस' में एक इन्वेस्टर हैं और उनका 'चिका लोका' नाम का रेस्टोरेंट भी है।
4/7Image Source : instagram
कृति सेनन-कृति सेनन ने हाल ही में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस - 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' लॉन्च किया है। सैनन के पास एक स्किनकेयर ब्रांड 'हाइफन', एक क्लोथिंग लाइन 'एमएस टेकन' और एक फिटनेस ट्रेनिंग स्टूडियो 'द ट्राइब' भी है।
5/7Image Source : instagram
दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण स्किन केयर ब्रांड 82°E की मालकिन हैं। इसमें महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी स्किन और बॉडी केयर प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।
6/7Image Source : instagram
शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शेट्टी जाने-माने ब्रांड 'मामाअर्थ' और 'किसानकनेक्ट' की एक प्राउड इन्वेस्टर हैं। उनके नाम से 'सिंपल सोलफुल' नाम से एक फिटनेस ऐप भी है। वह एक पॉपुलर फाइन-डाइन रेस्तरां 'बैस्टियन' की मालिक हैं और एक वीएफएक्स स्टूडियो 'एसवीएस स्टूडियो' की को-ओनर हैं।
7/7Image Source : instagram
सोनाक्षी सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा नेल ब्रांड 'सोएज़ी' की ओनर हैं, जिसमें प्रेस-ऑन नेल्स की एक वाइड रेंज है।