1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. यहां सिर्फ 8.75% पर भी मिल रहा है Personal Loan, ₹3 लाख है सालाना इनकम तब भी ले सकते हैं कर्ज, जानें पूरी बात

यहां सिर्फ 8.75% पर भी मिल रहा है Personal Loan, ₹3 लाख है सालाना इनकम तब भी ले सकते हैं कर्ज, जानें पूरी बात

Published : Dec 09, 2025 08:57 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 10:56 am IST
अगर आप कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मौजूदा समय में सिर्फ 8.75% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा हैं। खास बात यह है कि अगर आपकी सालाना इनकम केवल ₹3 लाख हो तब भी आप इस लोन के लिए पात्र हो सकते हैं।
1/5 Image Source : freepik

यहां ध्यान रहे, 800 या इससे ज्यादा सिबिल स्कोर वालों को 8.75% ब्याज दर पर आसानी से पर्सनल लोन मिलता है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस लोन के प्रीपेमेंट पर कोई पेनाल्टी नहीं चुकानी होगी। साथ ही कोई छिपा हुआ शुल्क भी नहीं है। बैंक के मुताबिक, वह भारत में अभी सबसे सस्ता पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। आप अपने मंथली ग्रॉस इनकम का 20 गुना (20 लाख रुपये तक) के बराबर पर्सनल लोन ले सकते हैं।
2/5 Image Source : freepik

सैलरीड क्लास के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इस महा बैंक पर्सनल लोन स्कीम पर प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लोन अमाउंट+जीएसटी का 1 प्रतिशत अमाउंट ले रहा है। इसके अलावा, खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी गारंटर की जरूरत भी नहीं है।
3/5 Image Source : PIXABAY
सैलरीड क्लास के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इस महा बैंक पर्सनल लोन स्कीम पर प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लोन अमाउंट+जीएसटी का 1 प्रतिशत अमाउंट ले रहा है। इसके अलावा, खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी गारंटर की जरूरत भी नहीं है।
इस पर्सनल लोन के लिए डॉक्यूमेंट के तौर पर आपको पहचान-पत्र, आवास प्रमाण-पत्र, सैलरीड पर्सन के लिए 3 महीने की सैलरी स्लिप और बीते 2 साल का आईटीआर, 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देने होते हैं।
4/5 Image Source : PIXABAY
इस पर्सनल लोन के लिए डॉक्यूमेंट के तौर पर आपको पहचान-पत्र, आवास प्रमाण-पत्र, सैलरीड पर्सन के लिए 3 महीने की सैलरी स्लिप और बीते 2 साल का आईटीआर, 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देने होते हैं।
8.75% ब्याज दर पर अगर आप 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेश के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹10,319 बनेगी। इस आधार पर इस लोन के बदले आप ₹1,19,117 सिर्फ ब्याज चुकाएंगे, जबकि आखिर में बैंक को कुल ₹6,19,117 लौटाएंगे।
5/5 Image Source : PIXABAY

Advertisement