₹50 लाख का होम लोन बन सकता है इंटरेस्ट फ्री, बस अपनाएं ये ट्रिक!
₹50 लाख का होम लोन बन सकता है इंटरेस्ट फ्री, बस अपनाएं ये ट्रिक!
जब भी कोई कस्टमर 10, 15, 20 या 30 साल के लिए होम लोन लेता है तो उसके बदले उसे मोटा ब्याज भी चुकाना होता है। ब्याज की यह रकम अच्छी-खासी हो जाती है। आप ₹50 लाख तक का होम लोन बिना ब्याज चुकाए (इंटरेस्ट फ्री) भी निपटा सकते हैं? सुनने में ये किसी जादू से कम नहीं लगता, लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं। आप एसआईपी में निवेश के जरिये य
Published : Aug 12, 2025 08:05 pm IST, Updated : Aug 12, 2025 08:05 pm IST
1/5Image Source : PIXABAY
जब भी कोई कस्टमर 10, 15, 20 या 30 साल के लिए होम लोन लेता है तो उसके बदले उसे मोटा ब्याज भी चुकाना होता है। ब्याज की यह रकम अच्छी-खासी हो जाती है। आप ₹50 लाख तक का होम लोन बिना ब्याज चुकाए (इंटरेस्ट फ्री) भी निपटा सकते हैं? सुनने में ये किसी जादू से कम नहीं लगता, लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं। आप एसआईपी में निवेश के जरिये यह कर सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है जिसमें हर महीने आप एक तय रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें रिटर्न की कोई लिमिट नहीं होती है। आप को बहुत ज्यादा रिटर्न भी मिल सकता है। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश पर औसतन 17 प्रतिशत सालाना रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट कर होम लोन को इंटरेस्ट फ्री बनाने की बात समझी जा सकती है।
3/5Image Source : PIXABAY
उदाहरण के लिए अगर आप ₹50,00,000 का होम लोन 20 सालों के लिए किसी बैंक से 8 प्रतिशत ब्याज पर लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक आप इस लोन के बदले ₹50,37,281 सिर्फ ब्याज चुकाएंगे। यानी बैंक को आपको आखिर तक में 50 लाख रुपये होम लोन के बदले कुल ₹1,00,37,281 चुकाने होंगे।
4/5Image Source : PEXELS
ऐसे में अब लोन पर लगने वाले ब्याज की रकम ₹50,37,281 की रिकवरी के लिए कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर आप हर महीने सिर्फ 2,826 रुपये की मंथली एसआईपी अगले 20 सालों तक करते हैं तो 17 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर ब्याज की रकम रिकवर हो जाएगी यानी आपका लोन इंट्रेस्ट फ्री हो जाएगा। 2,826 रुपये की एसआईपी पर कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹57,16,762 का फंड तैयार होगा। यानी यह ब्याज की रकम ₹50,37,281 से भी अधिक होगा, जिसमें आपका निवेश अमाउंट ₹ 6,78,240 शामिल होगा।
5/5Image Source : SBI website
कुल मिलाकर, निष्कर्ष यह निकला कि 50 लाख रुपये के लोन के साथ ही साथ अगर आप 2,826 रुपये की मंथली एसआईपी भी अगले 20 साल तक करते चले जाते हैं तो आपका यह होम लोन इंट्रेस्ट फ्री हो जाएगा।