कार खरीदने का सुनहरा मौका! Hyundai दे रही है 75,000 रुपये तक की भारी छूट; फटाफट उठा लें ऑफर का फायदा
कार खरीदने का सुनहरा मौका! Hyundai दे रही है 75,000 रुपये तक की भारी छूट; फटाफट उठा लें ऑफर का फायदा
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खास साबित हो सकती है। हुंडई मोटर इंडिया ने इस महीने अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ग्राहकों को अधिकतम 75,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है।
Published : Feb 14, 2026 05:32 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 05:32 pm IST
1/5Image Source : Official website
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो फरवरी 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। हुंडई मोटर इंडिया ने इस महीने अपनी चुनिंदा कारों पर 75,000 रुपये तक के फायदे की घोषणा की है। कंपनी के ये ऑफर 28 फरवरी 2026 तक या फिर स्टॉक खत्म होने तक मान्य रहेंगे। ऐसे में ग्राहक सीमित समय के इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
2/5Image Source : Official website
सेडान सेगमेंट की लोकप्रिय कार Verna पर इस महीने अधिकतम 73,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। खास बात यह है कि Verna के फेसलिफ्ट मॉडल की झलकियां पहले ही सामने आ चुकी हैं और आने वाले महीनों में इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च हो सकता है। ऐसे में मौजूदा मॉडल पर मिल रही यह छूट उन ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर है, जो कम कीमत में शानदार सेडान घर लाना चाहते हैं।
3/5Image Source : Official website
प्रीमियम हैचबैक i20 पर 48,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। हाल ही में इस कार में छह एयरबैग्स को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत को भी अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। ऐसे में मौजूदा ऑफर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। वहीं Grand i10 Nios पर भी 48,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।
4/5Image Source : Official website
Hyundai की एंट्री-लेवल माइक्रो SUV Exter पर 33,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Exter अपनी फीचर्स और कीमत के कारण पहले से ही फेमस है और अब छूट के साथ इसकी डील और भी अट्रैक्टिव हो गई है।
5/5Image Source : Official website
कंपनी की ओर से मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कुल मिलाकर 75,000 रुपये तक के फायदे का विज्ञापन किया जा रहा है, जिसमें जीएसटी रिडक्शन जैसे लाभ भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सटीक ऑफर शहर, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।