Published : Aug 04, 2025 11:22 am IST, Updated : Aug 04, 2025 11:22 am IST
1/6Image Source : Ashwini Vaishnaw 'X'
वंदे भारत ट्रेन ने काफी कम समय में रेल यात्रियों के बीच अपनी पहचान बना ली है। इसके चलते अधिकांश रूट पर वंदे भारत ट्रेन अब चलाई जा रही है। वंदे भारत के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए अब वंदे भारत स्लीपर चलाने का फैसला लिया गया है।
2/6Image Source : Ashwini Vaishnaw 'X'
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा अगले महीने शुरू होगी। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन किस रूट पर चलेगी।
3/6Image Source : Ashwini Vaishnaw 'X'
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई बेहतरीन सुविधांए मुहैया कराई जाएंगी, जिनमें सेंसर एक्टिव इंटरकनेक्टिंग दरवाजे, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टॉक-बैक यूनिट, यूएसबी चार्जिंग, रीडिंग लाइट, सुरक्षा कैमरे आदि दी जाएगी।
4/6Image Source : Ashwini Vaishnaw 'X'
फर्स्ट क्लास कूपों में अपर बर्थ तक आसानी से पहुंचने के लिए सीढ़ियां और फ्लाइट-स्टाइल अटेंडेंट बटन होंगे। ट्रेन एक्सिडेंट रोकने के लिए टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ और एंटी-क्लाइम्बिंग टेक्नोलॉजी भी होगी।
5/6Image Source : PTI
मिली जानकारी के अनुसार, भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे। कुल यात्रियों की क्षमता 1,128 होगी।
6/6Image Source : PTI
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।