1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हो गया उलटफेर, जानें कहां पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व, कितना है स्वर्ण भंडार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हो गया उलटफेर, जानें कहां पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व, कितना है स्वर्ण भंडार

Published : Dec 19, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:33 pm IST
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर हो गया।
1/5 Image Source : ani
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर हो गया।
पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 1.033 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 687.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
2/5 Image Source : pixabay
पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 1.033 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 687.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, समीक्षाधीन सप्ताह में 906 मिलियन डॉलर बढ़कर 557.787 अरब डॉलर हो गईं।
3/5 Image Source : Freepik
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, समीक्षाधीन सप्ताह में 906 मिलियन डॉलर बढ़कर 557.787 अरब डॉलर हो गईं।
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है। इस दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 758 मिलियन डॉलर बढ़कर 107.741 अरब डॉलर हो गया।
4/5 Image Source : PEXELS
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है। इस दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 758 मिलियन डॉलर बढ़कर 107.741 अरब डॉलर हो गया।
आरबीआई के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी 14 मिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 18.745 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी 11 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.686 अरब डॉलर हो गई।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement