2026 में मचेगा कार बाजार में धमाल! लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान!
2026 में मचेगा कार बाजार में धमाल! लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान!
नए साल की दस्तक के साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एक बार फिर बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने जा रही है। अगर 2025 को इलेक्ट्रिक गाड़ियों और एसयूवी सेगमेंट के उभार के लिए याद किया जाएगा, तो 2026 को टेक्नोलॉजी, डिजाइन और सेफ्टी के नए रिकॉर्ड्स के नाम लिखा जाएगा।
Published : Jan 01, 2026 12:52 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 12:52 pm IST
1/6Image Source : Official website
नए साल की दस्तक के साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री एक बार फिर बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने जा रही है। अगर 2025 को इलेक्ट्रिक गाड़ियों और एसयूवी सेगमेंट के उभार के लिए याद किया जाएगा, तो 2026 को टेक्नोलॉजी, डिजाइन और सेफ्टी के नए रिकॉर्ड्स के नाम लिखा जाएगा। जनवरी से ही कार लॉन्च की ऐसी झड़ी लगने वाली है, जो बजट खरीदार से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों तक सभी को उत्साहित कर देगी। खास बात यह है कि आने वाली ये गाड़ियां सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं होंगी, बल्कि एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, दमदार इंजन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में तहलका मचाने को तैयार हैं।
2/6Image Source : Official website
किया सेल्टोस नेक्स जनरेशन दुनिया के सामने आ चुकी है, जिसकी कीमत से 2 जनवरी को पर्दा उठेगा। यह एसयूवी नए थर्ड-जेन K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसका बॉक्सी लुक, वर्टिकल LED DRLs, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड टेल-लाइट्स इसे बेहद मॉडर्न बनाते हैं। केबिन में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स के साथ 30-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, BOSE साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का गेम-चेंजर बना सकते हैं।
3/6Image Source : Official website
महिंद्रा XUV 7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) 5 जनवरी को लॉन्च होगी। अनुमानित 15 से 26 लाख रुपये की कीमत वाली यह SUV नए ग्रिल, रिफ्रेश्ड बंपर्स और LED लाइटिंग के साथ ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी। ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन ऑडियो और दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में लग्जरी का नया चेहरा बनाते हैं।
4/6Image Source : Official website
जनवरी के मध्य में Nissan Gravite की एंट्री संभावित है। अनुमानित 6 से 9 लाख रुपये की कीमत वाली यह MPV CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और फैमिली कार खरीदारों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
5/6Image Source : Official website
रेनो न्यू डस्टर 26 जनवरी को लॉन्च होगी। यह SUV हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS और नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ अफोर्डेबल सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।
6/6Image Source : Official website
टाटा सिएरा EV जनवरी में लॉन्च होकर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अलग पहचान बनाएगी। यह EV क्लासिक डिजाइन, एडवांस्ड ADAS और लंबी रेंज के साथ EV खरीदारों को खासा आकर्षित करेगी।