1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की शुरुआत, वाराणसी सिटी के लिए रवाना हुई उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की शुरुआत, वाराणसी सिटी के लिए रवाना हुई उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 56.15 किलोमीटर है। इस रेल सेक्शन के निर्माण में करीब 730 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Aug 31, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 05:01 pm IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन (ब्रॉड गेज) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, दोनों नेताओं ने नेपालगंज रोड और वाराणसी सिटी के बीच एक उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यूपी के बहराइच जिले में स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश नेपाल की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है।
1/5 Image Source : NER

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन शुरू होने से न सिर्फ भारत और नेपाल के बीच आना-जाना आसान और सुविधाजनक होगा। बल्कि, देश का सीमांत रेल नेटवर्क भी पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा। इसके साथ ही, बहराइच और पूर्वांचल के बीच रेल कनेक्टिविटी को भी जबरदस्त मजबूती मिलेगी। नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी के बीच नई ट्रेन चलाए जाने से पूर्वी यूपी के लोगों को भी अपने पड़ोसी जिलों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
2/5 Image Source : NER

नेपालगंज रोड और वाराणसी सिटी के बीच चलाई गई उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान नानपारा जंक्शन, रिसिया, बहराइच, पयागपुर, गोंडा जंक्शन, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, आनंद नगर, कैम्पियरगंज, पीपीगंज, नकहा जंगल, गोरखपुर जंक्शन, चौरी चौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी जंक्शन, सलेमपुर जंक्शन, लार रोड, बेल्थरा रोड, मऊ जंक्शन, दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औंड़िहार जंक्शन और सारनाथ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी, थर्ड क्लास एसी, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के कोच भी लगाए गए हैं।
3/5 Image Source : NFR

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 56.15 किलोमीटर है। इस रेल सेक्शन के निर्माण में करीब 730 करोड़ रुपये का खर्च आया है। नेपालगंज रोड, नानपारा, बहराइच के रास्ते आने वाले कुछ ही दिनों में नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी ट्रेन की नियमित सेवाएं भी शुरू होने वाली हैं।
4/5 Image Source : Southern Railway
रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 56.15 किलोमीटर है। इस रेल सेक्शन के निर्माण में करीब 730 करोड़ रुपये का खर्च आया है। नेपालगंज रोड, नानपारा, बहराइच के रास्ते आने वाले कुछ ही दिनों में नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी ट्रेन की नियमित सेवाएं भी शुरू होने वाली हैं।
ये एक नई ट्रेन होगी, जिससे बहराइच के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा। इतना ही नहीं, इस ट्रेन से नेपाल के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा और उन्हें सिर्फ बहराइच ही नहीं बल्कि पूर्वांचल आने-जाने में आसानी और सुविधा होगी।
5/5 Image Source : Southern Railway

Advertisement