टाटा-हुंडई देखते रह गए! चुपके से आ गई दो CNG सिलेंडर वाली भारत की पहली 7-सीटर कार, कीमत ₹6.48 लाख से शुरू
टाटा-हुंडई देखते रह गए! चुपके से आ गई दो CNG सिलेंडर वाली भारत की पहली 7-सीटर कार, कीमत ₹6.48 लाख से शुरू
देश के कार बाजार में अब 7-सीटर फैमिली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच एक कंपनी ने चुपचाप ऐसी CNG कार लॉन्च कर दी है, जिसने टाटा और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।
Published : May 26, 2026 07:18 pm IST, Updated : May 26, 2026 07:18 pm IST
1/5Image Source : Nissan official website
निसान इंडिया (Nissan India) ने चुपके से एक ऐसा बड़ा दांव खेल दिया है, जिसने टाटा और हुंडई समेत मारुति अर्टिगा को भी हैरान कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर बजट 7-सीटर गाड़ी ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए देश का पहला सरकार-सर्टिफाइड ट्विन-सिलेंडर सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च कर दिया है।
2/5Image Source : Nissan official website
₹5.65 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली इस गाड़ी में सीएनजी किट फिटमेंट के बाद अब इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6.48 लाख से शुरू होती है।
3/5Image Source : Nissan official website
इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मारुति अर्टिगा की तरह एक बड़ा और भारी सिलेंडर लगाने के बजाय 25-25 लीटर के दो छोटे ट्विन सीएनजी सिलेंडर लगाए गए हैं। इन दोनों सिलेंडरों को कार के निचले हिस्से (फ्लोर बोर्ड) में इस तरह छुपाया गया है कि गाड़ी की तीसरी रो की दोनों सीटें खुली होने के बाद भी आपको पूरा डिग्गी का स्पेस मिलता है।
4/5Image Source : Nissan official website
निसान ग्रेवाइट में मिलने वाला यह स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर किट पूरी तरह से सरकार और ICAT द्वारा स्वीकृत (BS6.2 कम्प्लायंट) है। ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे के लिए इस पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।
5/5Image Source : Nissan official website
इस किट में कंपनी ने एडवांस्ड डायनामिक एडवांसर तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे सीएनजी पर भी कार को पूरी पावर मिलती है और चढ़ाई वाले रास्तों पर गाड़ी लैग नहीं है।