Published : Sep 14, 2025 04:57 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 04:57 pm IST
1/5Image Source : India Post
Post Office RD Scheme: आरडी यानी रिकरिंग डिपोजिट, एक बचत योजना है, जिसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। बैंकों की तरह, पोस्ट ऑफिस में भी आरडी खाते खोले जाते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी स्कीम पर 6.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है।
2/5Image Source : Pixabay
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप सिर्फ 100 रुपये के मासिक निवेश के साथ बचत शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। यानी, आप इसमें जितना मर्जी, उतना पैसा जमा कर सकते हैं। डाकघर में आरडी खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।
3/5Image Source : Pixabay
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के तहत, आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। खाता कम से कम एक साल तक चालू रहने और खाते में 12 महीने तक लगातार पैसे जमा करने के बाद आप लोन के लिए पात्र हो जाते हैं। स्कीम के तहत, आप अपने आरडी खाते में जमा कुल रकम का 50 प्रतिशत लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं, जिसे एकमुश्त या मासिक किश्तों में चुकाया जा सकता है।
4/5Image Source : Pixabay
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम 5 साल यानी 60 महीनों में मैच्यॉर हो जाती है। हालांकि, आप इसे अगले 5 साल के लिए भी बढ़वा सकते हैं। डाकघर की आरडी स्कीम में हर महीने 3500 रुपये जमा करते हैं तो 60 महीने बाद यानी मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,49,776 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके द्वारा जमा किए गए 2,10,000 रुपये के साथ ब्याज के 39,776 रुपये भी शामिल हैं।
5/5Image Source : Pixabay
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।