Published : Oct 13, 2025 01:00 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 01:00 pm IST
1/4Image Source : India Post
Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस देश के आम लोगों की जरूरतों के आधार पर कई तरह की बचत स्कीम चलाता है। किसान विकास पत्र यानी KVP ऐसी ही एक स्कीम है, जिसमें आपका पैसा मैच्यॉरिटी पर सीधे डबल हो जाता है। जी हां, पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 'पैसा डबल करने वाली स्कीम' के नाम से भी काफी चर्चित है। यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में कुछ बेहद जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।
2/4Image Source : India Post
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम पर अभी 7.5 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं, जबकि अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। यानी, आप इसमें जितना मर्जी उतना पैसा जमा कर सकते हैं।
3/4Image Source : India Post
किसान विकास पत्र स्कीम 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में मैच्यॉर हो जाती है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आप इस स्कीम में जितना भी पैसा डालेंगे, आपको 115 महीने बाद सीधे डबल पैसा मिलेगा। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश किया जाता है। अगर आप इसमें 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप इसमें 5 करोड़ रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।
4/4Image Source : India Post
पोस्ट ऑफिस की केवीपी स्कीम में सिंगल अकाउंट के साथ ही जॉइंट अकाउंट भी खोले जाते हैं। जॉइंट खातों में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। केवीपी खातों को एक नाम से दूसरे नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके साथ ही, इसे एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।