आसमान के बाद अब सड़कों पर 'Rafale' का जलवा! लुक और पावर दोनों में नंबर-1, देखें Photos
आसमान के बाद अब सड़कों पर 'Rafale' का जलवा! लुक और पावर दोनों में नंबर-1, देखें Photos
भारतीय सड़कों पर एक ऐसा नाम नजर आया है, जिसने अब तक सिर्फ आसमान में ही दबदबा बनाया था। जी हां, रेनो की फ्लैगशिप कूप-SUV Renault Rafale को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जैसे ही इसकी स्पाई तस्वीरें सामने आईं, ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मच गई।
Published : Jan 12, 2026 01:13 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 01:14 pm IST
1/5Image Source : Official website
भारतीय सड़कों पर एक ऐसा नाम नजर आया है, जिसने अब तक सिर्फ आसमान में ही दबदबा बनाया था। जी हां, रेनो की फ्लैगशिप कूप-SUV Renault Rafale को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जैसे ही इसकी स्पाई तस्वीरें सामने आईं, ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मच गई। फाइटर जेट से प्रेरित नाम और दमदार डिजाइन वाली यह SUV भले ही अभी आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च न हुई हो, लेकिन इसकी मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि रेनो कुछ बड़ा सोच रही है।
2/5Image Source : Official website
ऑटो एक्सपर्ट पोनसाम चार्ल्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिखा मॉडल एक वन-ऑफ कंपनी इम्पोर्ट माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसे रेनो इंडिया के किसी सीनियर अधिकारी के इंटरनल इस्तेमाल के लिए लाया गया है। कंपनी ने फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन Rafale को रेनो के ग्लोबल हेलो प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है, जो ब्रांड की नई डिजाइन और टेक्नोलॉजी दिशा को दर्शाता है।
3/5Image Source : Official website
Renault Rafale को CMF-CD प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे Austral और Espace जैसे इंटरनेशनल मॉडल्स के साथ शेयर किया गया है। हालांकि, इसका कूप-SUV स्टाइल इसे बाकी मॉडलों से बिल्कुल अलग पहचान देता है। करीब 4.71 मीटर लंबी और 2.74 मीटर व्हीलबेस वाली यह SUV D-सेगमेंट में मजबूती से खड़ी नजर आती है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला सीधे Tata Curvv और Citroen Basalt जैसी कूप-SUV से हो सकता है।
4/5Image Source : Official website
डिजाइन की बात करें तो Rafale रेनो की मौजूदा इंडिया लाइनअप से बिल्कुल अलग है। इसमें शार्प एरो-शेप्ड LED DRLs, स्लिम हेडलैंप्स और डायमंड लोगो से इंस्पायर्ड ग्रिल दी गई है। इसकी 17 डिग्री स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक दमदार कूप लुक देती है और रियर वाइपर की जरूरत को भी खत्म कर देती है। पीछे की ओर Y-शेप LED टेललैंप्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और क्लीन बंपर डिजाइन इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
5/5Image Source : Official website
केबिन के अंदर Renault का OpenR डिजिटल कॉकपिट मिलता है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। साथ ही हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और हाई-क्वालिटी मटीरियल इसे लग्जरी फील देते हैं। खास आकर्षण है Solarbay पैनोरमिक ग्लास रूफ, जो इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डार्क या क्लियर हो सकती है। कूप डिजाइन के बावजूद, इसमें 647 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और पीछे बैठने वालों के लिए अच्छी लेग-रूम दी गई है। Rafale की यह झलक बता रही है कि अगर यह भारत आती है, तो SUV सेगमेंट में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है।